किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: ढंगडेरू बांध के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

किश्तवाड़ा 24 मई 2023। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में एक बड़े हादसे की खबर है। यहां  ढंगडेरू इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पक्कलढुल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी और मजदूर एक वाहन में सवार होकर इखाला से सिबड़भत्ती को जा रहे थे। इस दौरान बीच मार्ग में ढंगडेरू के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें सात लोगों की जान चली गई और दो को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से तीन मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य चार की पहचान की जा रही है।  मृतक डोडा के कास्तीगढ़ के निवासी सुदेश कुमार, पिंगराड़ी दच्छन के निवासी अख्तर हुसैन, किश्तवाड़ के बुंजवार निवासी अब्दुल राशिद के शव की पहचान की जा चुकी है।

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने कहा कि हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। वाहन में दस लोग सवार थे। तीन घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधकों से भी बात की गई है। पीड़ितों के परिजनों को तुंरत मदद किए जाने के लिए कहा गया है। हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट किया कि उन्होंने किश्तवाड़ जिला उपायुक्त से बात कर हादसे की जानकारी ली है और जरूरत अनुसार हर संभव दिए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से ढंगडेरू बांध के करीब हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर को फिर दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने पकड़ी ग्रेनेड-शॉटगन से भरी कार, कई हथियार बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंफाल 24 मई 2023। बीते करीब एक महीने से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर को फिर से दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। भारतीय सेना ने मंगलवार रात जान पर खेलकर एक कार को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में हथियार ले जाए जा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग