पिछले तीन मैचों में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं रोहित, विराट समेत इन चार खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। कोलकाता के ईडन गार्डेन में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने अपने विजय अभियान को बरकरार रखा है। वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। भारत के इस जीत ने विराट कोहली के जन्मदिन को और भी खास बना दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों की बराबरी कर ली है। मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले तीन मैचों को देखें तो हमने पहले से बेहतर किया है। उन्होंने कोहली के प्रदर्शन पर कहा, हम चाहते थे कि कोहली वहां जाए और स्थिति के हिसाब से खेले। इसके अलावा रोहित ने पोस्ट मैच सेरेमनी में टीम के अन्य खिलाड़ियों की भी तारीफ की। 

टीम के प्रदर्शन से खुश हुए रोहित शर्मा 
टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जिस तरह से सेलेक्टर्स के भरोसे को जीता है, कप्तान रोहित शर्मा उससे बेहद खुश हुए। उन्होंने कहा, अगर उन्होंने भरोसा नहीं जीता होता तो भी मैं उनपर ही कायम रहता। यह रोज नहीं हो सकता है। शमी की जिस तरह से वापसी हुई है, वह उसकी मानसिकता दिखाता है। पिछले दो मैचों ने दिखाया कि अय्यर किसमें माहिर हैं। 

रोहित ने शुभमन के साथ अपनी सलामी जोड़ी पर भी बात की। उन्होंने कहा, मैं और गिल ज्यादातर साथ में पारी की शुरुआत कर रहे हैं। हम पहले से कुछ योजना नहीं बनाते हैं। हम सिर्फ आकलन करते हैं और उसी के हिसाब से खेलते हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर कप्तान ने कहा, जडेजा ने आज जो भी किया वह एक बेहतरीन उदाहरण का नजारा था। वह डेथ ओवरों में आकर रन बनाए। इसके बाद उन्होंने विकेट भी लिया। उन्हें अपना रोल पता है। 

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 327 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की पारी के दौरान विराट कोहली ने 121 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 रनों पर ही ढेर हो गई। गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट तो मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। भारत का अगला मैच अब नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को होने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

"कोर्ट में ले जाया जा सकता है": एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने पर आईटी मंत्री की चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को गलत जानकारी से लड़ने के लिए उनके कानूनी राइट्स याद दिलाए. सोशल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप