ऑस्ट्रेलिया ने निकाली बैजबॉल की हवा, 75 वर्षों में रन चेज में सबसे बड़ी जीत; 2005 की हार का लिया बदला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बर्मिंघम 21 जून 2023। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हराकर धमाकेदार शुरुआत की। उसने एजबेस्टन टेस्ट को दो विकेट के अंतर से जीतकर एशेज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। कंगारू टीम ने इस जीत के साथ एजबेस्टन में 18 साल पहले मिली हार का बदला भी ले लिया। 2005 में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम दो रन के अंतर से मैच हार गई थी। उसने अब यहां दो विकेट से जीत हासिल कर उस दर्द को कम किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने 281 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच को अपने नाम किया। पिछले 75 सालों में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उसने सबसे बड़ा रन चेज किया है। 1948 के बाद से वह एशेज सीरीज के मैच में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। तब उसने लीड्स में 404 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था।

बैजबॉल की निकली हवा
जब से न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं तब इंग्लिश खेमे ने नए तरह की क्रिकेट खेली है। वह हर हाल में मैच में नतीजा चाहती है। टेस्ट ड्रॉ कराने के बारे में वह नहीं सोचती। इसके अलावा इंग्लिश बल्लेबाज वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी करते हैं। इससे सामने वाले गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड को 17 में से 12 टेस्ट में जीत मिली थी, लेकिन उसे अबकी बार जीत नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया ने तेज नहीं बल्कि परंपरागत अंदाज में टेस्ट मैच खेलकर उसे हराया है। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पहले ही कहा था कि इंग्लैंड ने दूसरे देशों के आक्रमण के खिलाफ जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उनका सामना इस थ्योरी पर अभी ऑस्ट्रेलिया से नहीं हुआ है। स्मिथ की बात सही साबित हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में बैजबॉल की तो हवा निकाल दी है, अब देखना है कि बेन स्टोक्स की टीम कैसे वापसी करती है।

ख्वाजा के नाम अनोखी उपलब्धि
ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले उस्मान ख्वाजा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह मैच के पांचों दिन किसी न किसी समय बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले टेस्ट इतिहास में 12 बार ऐसा हो चुका था। ऑस्ट्रेलिया के लिए वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज ही बने। उनसे पहले किम ह्यूज ने 1980 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में पांचों दिन बल्लेबाजी की थी।

इसके अलावा ख्वाजा ने एक और उपलब्धि हासिल की। वह 1989 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड में एक ही टेस्ट मैच में शतक और 50 से ज्यादा रन बनाया है। पिछली बार मार्क टेलर ने ऐसा किया था। ख्वाजा ने एजबेस्टन में 141 और 65 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Next Post

सतीश कौशिक की बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, वीडियो शेयर कर किया एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 21 जून 2023। अनुपम खेर अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक के साथ आजकल अच्छा खासा टाइम बिता रहे हैं। अपना पहला इंस्टाग्राम रील बनाने से लेकर वीकएंड के दौरान बाहर जाने तक, अनुपम एक पिता की तरह वंशिका की देखभाल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप