चुनाव के आखिरी फेज की आखिरी रैली में नीतीश बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव,अंत भला तो सब भला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पटना 5 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक चुनावी सभा में कह दिया कि यह उनका आखिरी चुनाव है। यह उनका फैसला है या इमोशनल कार्ड इसके कयास लगाए जा रहे हैं। वे पूर्णिया के धमदाहा में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी फेज की आखिरी रैली को संबोधित कर रहे थे।

नीतीश ने कहा, ‘जान लीजिए…आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। परसों चुनाव है…और यह मेरा आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला।’ इसके बाद नीतीश से धमदाहा से जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह को जिताने की अपील की।

अजान की आवाज सुनकर रोक दिया भाषण

धमदाहा में नीतीश चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच मस्जिद से अजान होने लगी। नीतीश ने जैसे ही अजान सुनी, तुरंत भाषण रोक दिया और दो मिनट चुप रहने को कहा।

विपक्ष के सामने खींच दी है लंबी लकीर

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री के बयान पर कहा है कि सत्ता के लिए कोहराम मचा रहे विपक्ष के सामने उन्होंने एक लंबी लकीर खींच दी है और मील का पत्थर खड़ा किया है। मुख्यमंत्री ने संन्यासी की तरह विरक्त भाव से बिहार की राजनीति की है और उनके इस बयान ने सबको चौंकाया है। मुख्यमंत्री ने 2020 के लिए जनादेश मांगा है और उनके कहने का यही मतलब है कि वे 2025 में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

नीतीश को आराम करना चाहिए

रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब नीतीश कुमार थक चुके हैं। अब उनको आराम करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखी चिठ्ठी, मुझे नीतीश सरकार की जरूरत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 05 नवम्बर 2020। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। अंतिम चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भाइयों और बहनों को पत्र लिखा है। पीएम मोदी […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी