सेना के सम्मान में कांग्रेस की पहल, 15 शहरों में करेगी ‘जय हिंद सभा’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 15 मई 2025। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह 20 से 30 मई के बीच देश के 15 अलग-अलग स्थानों पर ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन करेगी। यह सभाएं भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस कार्य समिति ने बुधवार को इस योजना को मंजूरी दी।  कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पूरे भारत में ‘जय हिंद सभा’ आयोजित करके हमारी सेना के अदम्य साहस और उपलब्धियों को सलाम करेगी। सरकार की सुरक्षा में हुई कमियों, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार के रवैये और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में अमेरिका की भागीदारी पर गंभीर सवाल उठाए जाने चाहिए।

वेणुगोपाल ने बताया कि ये सभाएं दिल्ली, बाड़मेर, शिमला, हल्द्वानी, पटना, जबलपुर, पुणे, गोवा, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और पठानकोट में आयोजित की जाएंगी। इन सभाओं में पूर्व सैनिक, कांग्रेस पार्टी के नेता और आम जनता शामिल होगी।

Leave a Reply

Next Post

भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद राजनाथ सिंह पहुंचे श्रीनगर, सुरक्षा हालातों का लिया जायजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 मई 2025। भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा के पांच दिन बाद भी सीमा पर तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। इसी बीच आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अचानक श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचते […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च