उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर, बाढ़ से लोग बेहाल… कई जिलों में हालात बिगड़े

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 07 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना व अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अलीगढ़, बरेली, हाथरस, मथुरा व अन्य कई जिलों में पानी आबादी में घुस गया है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद कर रहा है। शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से लेकर मौजमपुर गांव तक करीब डेढ़ किमी दूरी तक पानी करीब दो फुट और तेज बहाव से बह रहा है। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। शाम को बहाव और तेज हो गया। इससे दो पहिया वाहन और हल्के वाहन ऑटो और टेंपो का संचालन बंद हो गया। इसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। लोगों को पानी से पैदल निकलना पड़ा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी के बहाव को देखते हुए टीमों को सतर्क कर दिया गया है। पीएसी की फ्लड यूनिट को हाईवे पर लगाया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और हर संभव मदद के निर्देश दिए।

लखीमपुर में नाव शारदा नदी में पलटी… पिता-पुत्री लापता

लखीमपुर खीरी के नौव्वापुर घाट के पास शनिवार सुबह 8.00 बजे नौव्वापुर गांव के 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई। बाकी लोगों को तो बचा लिया गया, मगर कैलाश (40) और उनकी बेटी सीमा (15) का कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम के तलाश में जुटने के बावजूद देर शाम तक सफलता नहीं मिली। प्रशासन अब रविवार को तलाश कराएगा। ये सभी लोग नदी पार रखही गांव से बाढ़ राहत सामग्री लेने जा रहे थे।

फिलहाल मौसम में नहीं होगा बड़ा बदलाव

प्रदेश में मौसम में बहुत बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। रविवार को भी शनिवार जैसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। शनिवार को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी और हवा न चलने से लोगों को गर्मी और उमस का अहसास हुआ। बादलों की आवाजाही लगी रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। रविवार की तराई क्षेत्र में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना अधिक है। 

प्रयागराज-वाराणसी में भी खतरा बढ़ा

प्रयागराज और वाराणसी में गंगा-यमुना का जलस्तर 82 मीटर को पार करने के साथ ही बाढ़ का पानी बस्तियों के करीब पहुंच गया है। अफसरों के अनुसार जलस्तर 84 मीटर तक पहुंच सकता है। यानी शहर का बड़ा इलाका एक बार फिर बाढ़ की चपेट में होगा। वहीं, वाराणसी में यमुना नदी में बाढ़ से सीजन में तीसरी बार गंगा का जलस्तर बढ़ा है। एक बार फिर दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसी तरह अस्सी घाट का सुबह ए बनारस मंच डूब गया।

वृंदावन में कालिंदी का कहरः सड़कों व गलियों में भरा पानी

लोगों की जीवनदायनी यमुना नदी इन दिनों अपना विकराल रूप धारण किए है। नदी के जलस्तर में आई अप्रत्याशित वृद्धि के कारण पूरे शहर में पानी भर गया है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में डाई कोस तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की प्रमुख गलियां और मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। बारहघाट से लेकर कालीसह मार्ग, जुगालघाट, शृंगारवट, चीरघाट जाने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 07 सितंबर 2025। झारखंड में रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आगामी दुर्गापूजा 2025 को लेकर रांची शहर के सभी प्रमुख फ्लाईओवर कनेक्टिविटी सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं।यह कार्य शहर में सुगम और व्यवस्थित […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण