सीएम बघेल पहुंचे राजनांदगांव, सामाजिक कार्यक्रम में हुए शामिल, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 11 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आज कोसरिया यादव महासभा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और यादव समाज के सामाजिक बंधु मौजूद रहे। 

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विपक्षी दलों के इंडिया को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग संगठन के लोग यदि इंडिया रहता है तो उनको तकलीफ होती है तो उसको भारत बोलते हैं, इसके पहले जितने थे लखड़े साहब ने बढ़िया बताया था स्टार्टअप इंडिया से लेकर खेलो इंडिया तक सारे अगर उनको तकलीफ है अगर संगठन भारत रख ले तब क्या नाम रखेगा।

आप जितने नोट रखे हो रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जितने अधिकारी हैं आईएएस आईपीएस है उनका क्या बोलेंगे। इतनी संकुचित मानसिकता नहीं होनी चाहिए,कोई भारतवर्ष कहते हैं, हिंदुस्तान इंडिया हुआ यह हमारे देश का नाम है हमें गर्व होना चाहिए तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

एक नवंबर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार; 125 मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ में इस साल राज्य सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी। सरकार ने इस साल किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने लक्ष्य रखा है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान और मक्का खरीदी शुरू होगी। एक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग