सीएम विष्णुदेव साय बोले – शिक्षा से ही सशक्त होगा समाज, कोसरिया मरार समुदाय पर कही ये बात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 10 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाला मेहनतकश समाज बताते हुए समाज की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने समाज की मांग पर प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज द्वारा प्रस्तुत अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, माता सीता, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने मरार समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के कमजोर वर्गों को सहायता देने के साथ फिजूलखर्ची रोकने का भी एक उत्कृष्ट माध्यम हैं। साय ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाली सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण की अपील की और कहा कि सभी समाजों की प्रगति ही राज्य व राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार धान को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। सिंचाई रकबा बढ़ाने और जलाशयों के मरम्मत के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। किसानों के लिए दलहन, तिलहन और पशुपालन के प्रोत्साहन की योजनाएं भी संचालित हो रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार समाज द्वारा प्रकाशित युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। स्वागत भाषण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिया और आभार प्रदर्शन प्रांतीय संयोजक राजेन्द्र पटेल ने किया।

Leave a Reply

Next Post

मर चुकी महिला की रगों में फिर दौड़ा खून — दिल्ली के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, एशिया में पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 नवंबर 2025। मेडिकल साइंस की हिस्ट्री में ऐसा चमत्कार शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। दिल्ली के द्वारका स्थित HCMCT मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने न सिर्फ देश बल्कि पूरे एशिया को गौरवान्वित कर दिया […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक