तमिलनाडु में आसमान से आई आफत! भारी बारिश के बाद 4 जिलों में रेड अलर्ट, अब तक 3 लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चेन्नई 31 दिसंबर 2021। चेन्नई व अन्य शहरों में गुरुवार को हुई बारिश ने शहरवासियों के लिए एक बार फिर से मुसीबत पैदा कर दी है। यहां पर सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते यातायात भी बाधित हो गया। तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि पानी में बिजली का करंट उतरने से तीन लोगों की मौत भी हो गई। बारिश के चलते चेन्नई के अलावा कांचीपुरम, तिरुवल्लूर व चेंगलपट्टू में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां पर लोग घरों में ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा लोगों के लिए राहत केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। बारिश के कारण शहर की ज्यादातर सड़कें जलमग्न नजर आईं। प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगहों पर पानी निकालने के लिए 145 पंप लगाए गए हैं। 

चेन्नई में 198 मिमी बारिश 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चेन्नई में गुरुवार को 198 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं नुंगमबक्कम में 159.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में अगले 48 घंटों में गरज के साथ ही साथ बारिश की भी संभावना है। 

इन जिलों में रेड अलर्ट

चेन्नई में बारिश से बने हालात को लेकर राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया, ‘चार जिलों में एक रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इनमें चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलेपट्टू जिले शामिल हैं। इधर इन हालातों के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बाढ़ कंट्रोल रूम का दौरा किया। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के बाढ़ कंट्रोल रूम में गुरुवार को पहुंचे सीएम ने शहर के विभिन्न इलाकों में बाढ़ की स्थिति तथा इसे लेकर चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। 

Leave a Reply

Next Post

सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना: समिति आज सौंप सकती है रिपोर्ट, ब्लैक बॉक्स से प्राप्त डाटा के आधार पर हुई जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 31 दिसंबर 2021। तमिलनाडु कुन्नूर में हुए सैन्य विमान दुर्घटना मामले में गठित जांच टीम 31 दिसंबर को रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। टीम का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं। सरकार के मुताबिक ब्लैक बॉक्स से प्राप्त डाटा के आधार […]

You May Like

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया....|....पुणे को मिली मेट्रो की नई सौगात....|....एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर....|....समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य....|....पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी....|....कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार....|....गृहमंत्री अमित शाह राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मान....|....यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान....|....देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप....|....1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली