छत्तीसगढ़ में कोरोना के मिले 435 नए मामले, तीन लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना एक फिर डरा रहा है। शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस के 435 नए मामले सामने आए हैं, जहां पॉजिटिव रेट 4.24 प्रतिशत है वहीं संक्रमितों की संख्या 11,68,437 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या तीन बढ़कर 14,075 हो गई है।  छत्तीसगढ़ में इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3513 पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि रायपुर में 76 मामले सामने आए, इसके बाद राजनांदगांव में 38, बालोद में 37, दुर्ग में 30, रायगढ़ में 24 और बिलासपुर में 15 मामले सामने आए। कोरोना से रायपुर में 2 और बस्तर जिले में 1 मरीज की मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि  पिछले 24 घंटे में 406 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। वहीं 22 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। साथ ही बताया कि 10,248 स्वाब नमूनों की जांच के साथ, राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,82,90,488 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में मालती राय ने महापौर पद की शपथ ली, पार्षदों को शिवराज की नसीहत- जनता से चिढ़ना मत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 06 अगस्त 2022। भोपाल की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने महापौर को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला