मोदी और केजरीवाल में कोई अंतर नहीं, दोनों झूठ के सहारे सत्ता में आए: प्रियंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 फरवरी 2025। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है और दोनों झूठ के आधार पर सत्ता में आए। उन्होंने चांदनी चौक और नयी दिल्ली में दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों को निशाने पर लिया। नयी दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘शीला दीक्षित जी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए, क्या क्या बातें की गईं। 10 साल गुजर गए, क्या कुछ भी साबित हुआ? सब झूठ था। उस झूठ के आधार पर आम आदमी पार्टी उभरी है।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी और केजरीवाल एक जैसे हैं। झूठ के आधार पर सत्ता में आए। दोनों की ईमानदारी सबने देख ली। एक अदाणी और अंबानी को सबकुछ सौंप रहे हैं और दूसरे ने खुद के लिए महल बनाया।” इससे पहले, चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘जो राजनीति एक-दूसरे को लड़ाती है, वह सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करती है और भाजपा की हमेशा यही राजनीति रही है।

नरेंद्र मोदी अपने भाषण में हमेशा दूसरों की आलोचना करते हैं। कहते हैं कि जवाहर लाल नेहरू जी के कारण देश खाई में जा रहा है। दूसरी तरफ केजरीवाल कहते हैं कि हम नरेंद्र मोदी की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं।” उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने अपने जीवन में इनके जैसे कायर नेता नहीं देखे- जो किसी चीज की जिम्मेदारी लेना नहीं जानते।

प्रियंका गांधी ने चांदनी चौक और लाल किला के इलाके में होने वाली मशहूर रामलीला का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जब हम छोटे थे, तब हमारी दादी इंदिरा गांधी जी हमें सीताराम बाजार की राम लीला में लेकर जाती थी। उस राम लीला में हर धर्म के लोग होते थे और वे उसमें भाग लेते थे। यहां सदियों से एक अलग संस्कृति रही है और सब प्यार से रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में एक मिसाल बननी चाहिए थी, जिससे हमें गर्व हो सके, लेकिन राजनीति के कारण यहां विकास के काम रुक गए। 

Leave a Reply

Next Post

आम बजट को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा- गोली के घाव पर केवल मरहम पट्टी की गई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 फरवरी 2025। कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय बजट में अर्थव्यस्था से जुड़े संकट के समाधान के लिए कुछ नहीं होने का आरोप लगाया और कहा कि गोली लगने के घाव पर मरहम पट्टी की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज