जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की नापाक करतूत; रायपुर के बिजनेसमैन को मारी गोली

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 23 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक बिजनेसमैन को आतंकियों ने गोली मार दी है। फिलहाल, रायपुर के कारोबारी की हालत गंभीर है। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के परिजन फ्लाइट से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। आंतकी हमले में घायल रायपुर के  बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया के बेटे शौर्य मिरानिया ने बताया कि उनके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे रायपुर के समता कॉलोनी में निवासरत हैं। बताया जाता है दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य और लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घूमने गए थे। आतंकियों ने इस दौरान घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों ने घोड़े पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब पांच मिनट तक अंधाधुन गोलियां चलाई। इस हमले में छह पर्यटक घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हैं। 

 पीएम मोदी ने हमले की निंदा की
पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

आतंकी हमले पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हमले पर दुख जताया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है। यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। निर्दोष नागरिकों, इस मामले में पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

गृह मंत्री से ली जानकारी, कश्मीर जाने के दिए निर्देश
इससे पहले पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जानकारी ली थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गृह मंत्री को जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर का दौरा करने का निर्देश दिया था। वहीं पीएम मोदी से बातचीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के कई वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड निवेश के लिए उपयुक्त, फुटबॉल ट्रेनिंग और GIGA फैक्टरी के प्रस्ताव मिले; सीएम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 23 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इन दिनों निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए स्पेन और स्वीडन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बार्सिलोना में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप