आंगनबाड़ी केन्द्रों में योग-व्यायाम से कुपोषण से जंग : गर्भवती-धात्री माताएं, किशोरी बालिका और बच्चों ने सीखी योगक्रियाएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 28 सितम्बर 2021। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत प्रदेश में सितम्बर माह में चरणवार गतिविधियां चल रही हैं। इस दौरान आंगनबाड़ियों में योग आयोग के सहयोग से गर्भवती महिलाओं, धात्री माता, किशोरी बालिका और बच्चों को योग का महत्व समझाते हुए योगाभ्यास और व्यायाम पर भी जोर जा रहा है। अभियान के दौरान योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्राणायाम और ताड़ासन, कटिचक्रासन, वृक्षासन जैसे कई योगासन सिखाए हैं। इसके साथ ही स्कलों में पढ़ रही किशोरी बालिकाओं को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवन शैली का महत्व बताया जा रहा है।

स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए योग के महत्व को देखते हुए इस वर्ष पोषण अभियान में योग को भी शामिल किया गया है। लोगों को कुपोषण से बचाने के लिए योग, ध्यान व आसन के साथ सही खानपान और उसके पाचन संबंधी जानकारियां दी गई हैं। इसके साथ ही महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल के साथ छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने के लिये आयुष पद्धति (घरेलु पद्धति) के बारे में समझाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

इस्तीफे के बाद बोले सिद्धू: मैं न हाईकमान को गुमराह कर सकता न होने दे सकता, हर कुर्बानी के लिए तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 29 सितम्बर 2021। पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफे के बाद बुधवार को नवजोत सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। सिद्धू ने कहा कि वे हक और सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी किसी के […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर