राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, कहा- ‘मुझे पापा की बहुत याद आती है’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 मई 2022। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजीव गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा, मुझे उनकी बहुत याद आती है। हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।

वीडियो में राजीव गांधी का संबोधन 
राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें राजीव गांधी का संबोधन है। वीडियो में राजीव गांधी कहते हैं, “भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। हर जगह के युवाओं की तरह, हम उत्साहित हैं। मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है। मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और मानवता की सेवा में दुनिया के राष्ट्रों में सबसे और सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं। मैं समर्पण, कड़ी मेहनत और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से उस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल के सीएमडी डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा को उद्योग रत्न अवार्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 21 मई 2022। सीएमडी एसईसीएल डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा को कोयला उद्योग में उनके उत्कृष्ठ नेतृत्व शक्ति के लिए इन्सटिट्यूट ऑफ इकाॅनाॅमिक स्टडीज (आईईएस), नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित ’उद्योग रत्न अवार्ड’ प्रदान किया गया है। उक्त पुरस्कार समारोह दिनांक 19 मई 2022 को इण्डिया हेबिटाट […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक