फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 15 मजदूरों की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कराची 21 नवंबर 2025। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। यह घटना लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर पंजाब के फैसलाबाद जिले में सुबह हुई। फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक रसायन कारखाने के बॉयलर में शक्तिशाली विस्फोट के कारण एक इमारत सहित आस-पास के ढांचे ढह गए।

अनवर ने कहा, ‘‘अब तक बचाव दल ने मलबे से 15 शव बरामद कर लिए हैं और सात घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।” आयुक्त ने कहा, ‘‘आशंका है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। बचाव दल मलबा हटाने में जुटे हैं। जिले की पूरी मशीनरी बचाव कार्य में जुटी हुई है।” पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि ‘रेस्क्यू 1122′, अग्निशमन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियों को पूर्ण सहायता प्रदान की जाए।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने रासायनिक कारखाने के बॉयलर में विस्फोट में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया, शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा फैसलाबाद आयुक्त से घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री जी20 सम्मेलन में भाग ले रहे हैं क्योंकि ट्रंप वहां नहीं आ रहे: कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 नवंबर 2025। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में जी 20 शिखर सम्मेलन में सहजता से भाग ले रहे हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस आयोजन का बहिष्कार कर रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान