पंचायत चुनाव : उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 15 ,19, 26 और 29 अप्रैल को चार चरणों में होंगे मतदान, 2 मई को नतीजों की घोषणा

शेयर करे

14 जिलों के एसपी व एसएसपी बदले गए, 8 रेंज में भी हुआ बदलाव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 26 मार्च 2021। उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।  सीतापुर की 3, बहराइच की 1 और गोंडा की 9 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। 2 मई को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी। 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा आगे टलना तय हो गया है।

कब शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

  • 3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया
  • दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन
  • तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन
  • चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा नामांकन

15 अप्रैल को पहले चरण में इन 18 जिलों में मतदान

सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, जौनपुर और भदोही में होगा मतदान।

19 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान

मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर,  बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़।

26 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान

शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया।

29 अप्रैल को चौथे चरण में इन 17 जिलों में मतदान

बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में होगा मतदान।

 
स्थिति पर एक नजर
ग्राम पंचायत की संख्या -58,189
ग्राम पंचायत के वार्ड – 7, 32, 563
क्षेत्र पंचायत – 826
क्षेत्र पंचायत के वार्ड -75855
जिला पंचायत – 75
जिला पंचायत के वार्ड -3051
मतदान केंद्रों की संख्या – 80762
मतदान स्थल- 203050 
मतदाताओं की संख्या – 12.39 करोड़
पुरूष मतदाता – 53.01 प्रतिशत
महिला मतदाता – 46.99 प्रतिशत

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शिक्षामित्रों ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी से किया इनकार

उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने कहा है कि सरकार की उपेक्षा से शिक्षामित्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं करेंगे। संघ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी शिक्षामित्र ड्यूटी नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। अल्प वेतन में शिक्षामित्रों से शिक्षण कार्य के साथ चुनाव ड्यूटी का कार्य भी कराया जा रहा है। संघ ने निर्णय लिया है कि यदि शिक्षामित्रों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे शिक्षण कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में होली रहेगी बेरंग, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामूहिक होली पर रोक, भाजपा नेता रंग-गुलाल खेलने पर अड़े, भोपाल में सुबह होगा होलिका दहन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 26 मार्च 2021। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में इस बार की होली बे-रंग रहेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में लोग घर से बाहर गुलाल नहीं उड़ा पाएंगे। जुलूस, सामूहिक आयोजन पर पहले से ही रोक है। भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने पहले ही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप