छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए थे पांच लोग, गहरे पानी में समा गए दो युवक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 20 अप्रैल 2026। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना छातागढ़ के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे में दोनों का शव बरामद कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी के गहरे पानी में चले गए। वहां पानी करीब 10 से 12 फीट गहरा था। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके। जिससे दोनों पानी में डूब गए। बाकी तीन दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए। घटना के बाद बाहर निकले दोस्तों ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। 

पुलिस ने बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम को दोनों दोस्तों का शव बाहर निकाला गया। मृतकों में मोहम्मद फैजल उम्र 21 साल और मोहम्मद ईशांत 14 साल निवासी कैलाश नगर दुर्ग बताई जा रही है। दोनों मृतक चचेरे भाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प: तलवार और ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर किया हमला, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरिया 20 अप्रैल 2026। जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाजार पारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसा भड़क उठी। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में धारदार हथियारों और ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिससे पूरे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ