अदिति मुखर्जी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, थिएटर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं एक्ट्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 नवंबर 2025। मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अदिति नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में होने वाले थिएटर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं और बीच रास्ते में उनकी कैब को एक वाहन ने टक्कर मार दी और इस भयानक हादसे में उनकी मौत हो गई। 

इलाज के दौरान गई जान
भयानक एक्सीडेंट में घायल होने के बाद अदिति को अफरा-तफरी में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही अदिति के करीबी दोस्तों, परिवार और फैंस को उनकी निधन की खबर पता चली, सभी को बड़ा सदमा लगा है। बता दें, अदिति मुखर्जी दिल्ली के महिपालपुर में रहती थीं और वह अस्मिता थिएटर की पूर्व छात्रा थीं, जहां वो एक्टिंग सीख रही थी। इन दिनों वह मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा के साथ थिएटर नाटक कर रही थीं, लेकिन  इस बीच वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन की खबर अस्मिता थिएटर के डायरेक्टर अरविंद गौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी।

Leave a Reply

Next Post

ठंड में कमरे में बैठे-बैठे हो सकती है इस विटामिन की कमी, हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 19 नवंबर 2025। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग गर्माहट की तलाश में कमरे के अंदर रहने लगते हैं। लेकिन यही आदत शरीर में सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक विटामिन D की कमी का कारण बन जाती है। विटामिन D सिर्फ हड्डियों […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान