श्रमिक दिवस पर सौगात : छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ा, बुजुर्ग श्रमिकों को 10 हजार रुपये मिलेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 मई 2022। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने श्रमिक दिवस के मौके पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। सीएम भूपेश बघेल ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाने का एलान किया। इसी तरह बुजुर्ग श्रमिकों को 10 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी।  छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 मई 2022 से लागू होगी। रविवार को सीएम बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अभी राज्य के कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह अब बढ़कर 22 फीसदी हो जाएगा। लंबे समय से कर्मचारी भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
मई दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण मण्डल में पंजीकृत भवन श्रमिकों व अन्य श्रमिकों के लिए सहायता योजना की घोषणा की। इस योजना में बुजुर्ग श्रमिकों को एक मुश्त 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के लिए ऐसे श्रमिक पात्र होंगे जिनकी न्यूनतम आयु 59 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होगी। ये श्रमिक बीते पांस सालों से मंडल में पंजीकृत होना चाहिए। 

ई रिक्शा के लिए महिलाओं को एक लाख रुपये सब्सिडी
सीएम बघेल ने महिला स्वावलंबियों को आगे बढ़ाने के लिए ई रिक्शा खरीदी पर अब 50 हजार रुपये की जगह एक लाख रुपये सब्सिडी देने की घोषणा की। नोनी सशक्तीकरण योजना में 18 वर्ष की आयु सीमा में 3 वर्ष की वृद्धि करते हुए अब योजना का लाभ 21 वर्ष तक की बालिकाओं को देने की घोषणा की गई। 

Leave a Reply

Next Post

जोधपुर में फिर बवाल! ईद के दौरान दो पक्षों में पत्थरबाजी, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़; पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जाेधपुर 03 मई 2022। जोधपुर में लाउडस्पीकर पर हुआ बवाल अभी थमा नहीं है। अब एक बार फिर वहां दो पक्षों के बीच हिंसा हुई है। बताया जा रहा है कि ईद की नमाज के दौरान यह हंगामा बरपा। पुलिस ने इस हंगामे को शांत करने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान