भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में धनकुबरो और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का जलवा : विकास तिवारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

महिलाओं को भाजपा में बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया

आरएसएस के दबाव के चलते प्रदेश कार्यकरणी के मीडिया विभाग में महिलाओं को नियुक्त नही किया गया

भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा कर धन्ना सेठो और भ्रष्टाचारियों को पद से नवाजा  गया  

भाजपा के मूल कार्यकर्ता सोशल मीडिया में शीर्ष नेताओं को खरीखोटी सुना रहे है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को रमन सिंह द्वारा बनाया गया मायाजाल बताया है और कहां की आरएसएस मुख्यालय के दबाव में आकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया विभाग में एक भी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की है क्योंकि आरएसएस की विचारधारा में महिलाओं का को बोलने का अधिकार,समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है इस कारण से भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया विभाग में किसी भी महिला नेत्री को प्रवक्ता नहीं बनाया गया जबकि भाजपा और आरएसएस के नेता महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं और शेखचिल्ली वाली भाषा बोलते हैं पर हकीकत में महिलाओं को आरएसएस और भाजपा में मुखर होकर बोलने का अधिकार प्राप्त नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश इकाई में धनकुबेर ओ और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का दबदबा और जलवा है भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है और धनकुबेर ओ कमीशन खोरो को बड़े पदों से नवाजा गया है जिसके की कारण मूल कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा छा गई है सोशल मीडिया में खुलकर भाजपा के युवा कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं और अपनी उपेक्षा से मानसिक अवसाद से ग्रसित तक होने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रश्न पूछते हुए कहां है कि किस कारण से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग में महिला प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई क्या आरएसएस मुख्यालय से के दबाव में आकर महिला प्रवक्ता नहीं बनाया गया क्या भाजपा आज भी महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष नहीं समझते जिसके कारण उन्हें प्रवक्ता नहीं बनाया गया इस बात का जवाब छत्तीसगढ़ राज्य के महिलाएं भी चाहती है।

Leave a Reply

Next Post

बिना परिवार की सहमति के शव को जबरन जला दिया, तथ्यों को दबा दिया गया, परिवार से अंतिम संस्कार का अधिकार तक छीन लिया, ये कैसी क्रूरता है? - फूलोदेवी नेताम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 अक्टूबर 2020। राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुये कहा है कि सुबह-सुबह ढाई बजे, जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार ने हाथरस की बेटी के साथ अन्याय किया है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की