‘पहले सरपंच की हत्या के आरोपियों को पकड़ो, फिर बात करो’ शिवसेना यूबीटी का सीएम फडणवीस पर तंज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 09 जनवरी 2025। शिवसेना यूबीटी ने बीड में सरपंच की हत्या के मामले सीएम देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा है और कहा है कि सीएम इस मामले में किसी को न बख्शने की बात कर रहे हैं, लेकिन पहले उन्हें हत्या के फरार आरोपियों को पकड़ना चाहिए। शिवसेना यूबीटी नेता अंबादास दानवे ने गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा क्योंकि सरपंच की हत्या का एक आरोपी अभी भी फरार है। 

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री फडणवीस कहते रहते हैं कि वे मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले फरार आरोपियों को पकड़ना होगा।’ गौरतलब है कि बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की बीते 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले सरपंच देशमुख को प्रताड़ित भी किया गया था। कथित तौर पर यह हत्या पवनचक्की परियोजना से जुड़ी एक ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली की कोशिश को रोकने के चलते की गई। जिस सरपंच की हत्या हुई, वह मराठा समुदाय से थे और आरोपी गैर मराठा समुदाय के हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति खूब गरमाई हुई है। इस मामले में अभी तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक आरोपी अभी भी फरार है। 

दानवे ने सरकार को बताया जिद्दी
हत्या के आरोपियों में से एक महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे का करीबी बताया जा रहा है। इसे लेकर विपक्ष मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जिसके चलते सरकार बैकफुट पर है। अब दानवे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सरपंच देशमुख की हत्या को एक महीना बीत चुका है, लेकिन मामले में छठा आरोपी अभी भी पुलिस को नहीं मिला है। दूसरी ओर, राज्य सरकार जनता की मांग के बावजूद मंत्री धनंजय मुंडे से इस्तीफा नहीं मांग रही है।’ शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सरकार को जिद्दी बताया। उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि वे इस मामले में किसी को नहीं छोड़ेंगे। किसी को छोड़ना या न छोड़ना बाद की बात है, इसके लिए आपको पहले आरोपी को पकड़ना होगा।’ 

परभणी मामले पर भी दानवे ने सरकार को घेरा
एक अन्य मामले में, पिछले महीने परभणी में न्यायिक हिरासत में मरने वाले दलित व्यक्ति सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार ने सीएम राहत कोष से 10 लाख रुपये की सहायता लेने से इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि उन्हें न्याय चाहिए। इस पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए दानवे ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा कि सूर्यवंशी के परिवार के सदस्य वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि न्याय मांग रहे हैं, क्योंकि उनका दावा है कि उनके हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। विपक्षी नेता ने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस हमेशा कुछ न कुछ उद्धरण देते रहते हैं। यहां मैं भी उन्हें एक उद्धरण देना चाहता हूं कि ‘न्याय में देरी न्याय से वंचित होने के समान है’। पिछले साल दिसंबर में संविधान की कांच की प्रतिकृति के अपमान को लेकर महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा हुई थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए सूर्यवंशी की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी।  

Leave a Reply

Next Post

'भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है', 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया मंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भुवनेश्वर 09 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यहां पीएम मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। 18वें प्रवासी भारतीय दिवस […]

You May Like

बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस....|....श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर....|....परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर