‘जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा’, सीएम शुभेंदु का तीखा हमला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 08 जून 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जिस विभाग या योजना की जांच कर रही है, वहां अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान को ही जेल में बदलना पड़ेगा। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जहां  भी हाथ दे रहा हूं, वहां सड़ांध निकल रही है।

अनुब्रत की बढ़ीं मुश्किलें, 13 करीबियों पर केस
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और बीरभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। चुनाव बाद हिंसा, तोड़फोड़ और करीब 30 लाख रुपये मूल्य की ईंटों की कथित लूट के मामले में अनुब्रत मंडल, उनके करीबी माने जाने वाले मामुन शेख समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बीरभूम जिले के एक ईंट-भट्ठा कारोबारी शुभेंदु मंडल की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद अनुब्रत मंडल के निर्देश पर मामुन शेख के नेतृत्व में एक समूह ने उनके ईंट-भट्ठे पर हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों ने वहां तोड़फोड़ की और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की ईंटें लूट ली थीं। शुभेंदु मंडल का दावा है कि घटना के समय भी उन्होंने अनुब्रत मंडल समेत 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Next Post

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 जून 2026। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आज के बदलते युग में विवाह से पहले संबंध सामान्य हो गए हैं। दो बालिग व्यक्तियों के बीच सहमति से बने संबंधों के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र पर नकारात्मक टिप्पणी नहीं की जा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही