कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 मार्च 2023। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार है और उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया. बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है. उनकी हालत स्थिर है।

सोनिया गांधी को गुरुवार (दो मार्च) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का इलाज डॉ अरूप बसु के निगरानी में किया जा रहा है. फिलहाल सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार है. सोनिया की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है जब उनके बेटे राहुल गांधी विदेश गए हुए हैं.

पहले भी सोनिया गांधी की तबीयत हुई थी खराब

बता दें कि सोनिया गांधी पिछले कई महीनों से लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं. कोरोना काल में सोनिया गांधी की तबीयत कई बार खराब हुई थी.सोनिया गांधी दो बार कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं. इससे पहले उन्हें इसी साल जनवरी में रूटीन चेकिंग के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. कांग्रेस नेता सोनिया का इलाज सर गंगाराम अस्पताल में ही ज्यादातर होता है. किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर वह गंगाराम में ही पहुंचती हैं. इसकी मुख्य वजह यह है कि इस अस्पताल के डॉक्टर लंबे समय से सोनिया गांधी का उपचार कर रहे हैं. फिलहाल अभी यह नहीं बताया गया है कि सोनिया गांधी को कब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

संगमा ने पेश किया मेघालय में सरकार बनाने का दावा, शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी-शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2023। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रमुख और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने चुनाव में जीत के अगले ही दिन यानी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। मीडिया से बातचीत में संगमा ने कहा […]

You May Like

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म....|....ब्रह्मपुत्र में बढ़ेगा पानी का बहाव....|....गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास....|....महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर?....|....दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी....|....300 की आबादी भगवान भरोसे, पुल के इंतजार में कलंगी टोला....|....बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा....|....राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार