प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 वैक्सीन कंपनियों से की बात , कोरोना वैक्सीन पर तैयारी कैसी मांगे सुझाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डीज की वैक्सीन टीमों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 30 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन में दूसरी बार कोरोना वैक्सीन बनाने वाली टीमों से बात की। मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डीज की टीमों से चर्चा की। इन कंपनियों के वैक्सीन ट्रायल अलग-अलग स्टेज में हैं। इनके डेटा और रिजल्ट अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने इन्हें सलाह दी कि आम लोगों को वैक्सीन के असर जैसी बातों के बारे में आसान शब्दों में समझाने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट करें। इस चर्चा में वैक्सीन की डिलीवरी के लिए लॉजिस्टिक, ट्रांसपोर्ट और कोल्ड चेन के मुद्दों पर भी बात हुई।

मोदी ने वैक्सीन कंपनियों से सुझाव मांगे

मोदी ने इन कंपनियों के वैज्ञानिकों की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही वैक्सीन डेवलपमेंट के प्लेटफॉर्म्स को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने तीनों कंपनियों से कहा कि वैक्सीन की मंजूरी से जुड़े प्रोसेस और दूसरे मामलों को लेकर सुझाव दें। प्रधानमंत्री ऑफिस के मुताबिक मोदी ने संबंधित विभागों से कहा है कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर उनके मुद्दों को सुलझाएं, ताकि उन्हें अपनी कोशिशों का फल मिल सके।

इससे पहले शनिवार को मोदी ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद के जायडस बायोटेक पार्क और हैदराबाद में भारत बायोटेक फैसिलिटी का दौरा किया था। मोदी ने इन तीन कंपनियों की वैक्सीन डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस की डिटेल्स जानी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : नए कृषि सुधारों से किसानों को नए रास्ते मिले , नए कानूनों में पुराने सिस्टम पर कोई रोक नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वाराणसी 30 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। किसान आंदोलन की तरफ इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि नए कृषि सुधारों से किसानों को नए विकल्प मिले हैं, लेकिन कुछ लोग भ्रम फैला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप