पीएम मोदी बोले- भारत एशियाई हाथियों की 60 फीसदी से अधिक आबादी का आवास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अगस्त 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विश्व हाथी दिवस’ पर कहा कि भारत में एशियाई हाथियों की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी रहती है और पिछले आठ सालों में हाथी अभयारण्यों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने हाथी के संरक्षण में लगे लोगों की सराहना की और उनके संरक्षण के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम ने एक ट्वीट में कहा, विश्व हाथी दिवस पर हाथियों के संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। उन्होंने कहा, हाथियों के संरक्षण की सफलता को भारत में मानव और पशुओं के बीच टकराव को कम करने और पर्यावरणीय चेतना को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय समुदायों और उनके पारंपरिक ज्ञान के मिश्रण से किए जा रहे वृहद प्रयासों के नजरिए से अवश्य देखा जाना चाहिए। हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि देश में अभी तक 32 हाथी अभ्यारण्य थे, जिसमें आज से एक और हाथी अभयारण्य अगस्तय मलाय हाथी अभयारण तमिलनाडु को जोड़ा गया है। यहां करीब 12 सौ वर्ग किलोमीटर में हाथी अब निर्बाध विचरण कर सकेंगे। हर साल दुनिया में 12 अगस्त को ‘विश्व हाथी दिवस’ मनाया जाता है।

इसका मकसद हाथी संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना और जंगली व पालतू हाथियों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन की जानकारी को साझा करना है। हाथियों की 2017 में हुई गणना के अनुसार देश में हाथियों की कुल संख्या 29,964 है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में हाथी की 50 से 60 हजार आबादी है। 

संसाधनों के लिए स्पर्धा के कारण मानव-हाथी संघर्ष बढ़े: यादव 
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि संसाधनों के लिए स्पर्धा बढ़ने के कारण मानव-हाथी संघर्ष बढ़ रहा है तथा हर साल हाथियों के हमलों में करीब 500 लोगों की मौत हो रही है जबकि प्रतिक्रिया की कार्रवाई में लगभग 100 हाथी भी मारे गए हैं। कें द्रीय मंत्री ने केरल के पेरियार राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत हाथी संरक्षण के मामले में एक प्रमुख देश के तौर पर उभरा है और मानव-हाथी संघर्ष को संभालना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने हाथियों के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। यादव ने कहा, दीर्घकालीन समाधान के लिए हम देश के हाथी कॉरीडोर की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित पक्षों के साथ मिलकर 50 प्रतिशित काम को पूरा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूर्याक 13 अगस्त 2022। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया गया। एक कार्यक्रम के दौरान उन पर चाकू से वार किया गया। इस दौरान रुश्दी की गर्दन से काफी खून निकला। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान