चमोली ग्लेशियर आपदा में लापता हुए 203 लोग, जिनमें से 11 शव बरामद, रेस्क्यू जारी- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चमोली 08 फरवरी 2021। उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अबतक के राहत और बचाव कार्य के दौरान चमोली जिला पुलिस ने 11 शव मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अभी भी 125 से अधिक लोग लापता हैं। रात में भी बचाव कार्य जारी रहा। नुकसान का आकलन जारी है। सुबह तड़के चार बजे से एक बार फिर बचाव कार्य शुरू हो गया है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि इनमें काफी लोग फंसे हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपये की सहयोग राशि देगी। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। वैश्विक नेताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने आवश्यकता होने पर मदद करने की पेशकश की है।

आपदा में लापता हुए 203 लोग, जिनमें से 11 शव बरामद- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें कई लोगों की जान चली गई। वहीं चमोली जिला प्रशासन ने आठ शव मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है अभी भी 125 से अधिक लोग लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी जारी है। नुकसान का आकलन जारी है, जबकि कारण भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, आपदा में मृतकों के परिवार को छह-छह लाख रुपये देने की घोषणा की है, जिसमें राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपये की सहयोग राशि देगी।

हादसे पर वैश्विक नेताओं ने भी जताया दुख

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के कारण आई बाढ़ से हुए नुकसान पर पूरी दुनिया के कई नेताओं ने दुख जताया है। विभिन्न देशों के नेताओं ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना भी जताई है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट में कहा, फ्रांस उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर फटने के चलते 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने के बाद पूरी तरह भारत के साथ एकजुट होकर खड़ा है। हमारी संवेदनाएं लापता लोगों और उनके परिजनों के साथ हैं। 

हमारी सहानुभूति उत्तराखंड के लोगों के साथ: जापान के राजदूत

भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजूकी ने कहा, उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बड़े हादसे में कई निर्दोष लोगों की जान जाने और लापता होने के दुखद हादसे को लेकर मेरा हृदय बेहद दुखी है। मैं हार्दिक शोक जताता हुं और प्रार्थना करता हूं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द बचा लिया जाएगा। हमारी सहानुभूति उत्तराखंड के लोगों के साथ है।

हम मृतकों के परिवारों और दोस्तों के दुख में शामिल हैं: अमेरिका

अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्वीट में कहा, हम भारत में ग्लेशियर फटने और भूस्खलन के कारण प्रभावित होने वाले लोगों के प्रति शोक प्रकट करते हैं। हम मृतकों के परिवारों और दोस्तों के दुख में शामिल हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

मंदाकिनी नदी का जल स्तर कम होने का इंतजार

उत्तराखंड के चमोली में तपोवन बांध के पास सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू करने के लिए एसडीआरएफ के सदस्य मंदाकिनी नदी का जल स्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

टिहरी बांध से पानी छोड़ने का निर्देश

ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन के पास एक झील बन गई है। अब इस झील का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी ने एहतियातन टिहरी बांध से पानी छोड़ने का निर्देश दिया है।

एसडीआरएफ ने टनल के पास से हटाया मलबा

आपदा से प्रभावित रैणी और तपोवन क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।  सुबह साढ़े 4 बजे से रेस्क्यू शुरू हो गया था। तपोवन टनल का मलबा हटाया जा रहा है, चमोली में तपोवन बांध के टनल के पास से मलबा और कीचड़ हटाकर एसडीआरएफ ने आगे के बचाव अभियान को अंजाम दिया। साइट से नवीनतम दृश्य। अभी तक आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र आवश्यकता होने पर योगदान देने को है तैयार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा, ‘महासचिव को उत्तराखंड में ग्लेशियर के फटने और उसके बाद आई बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान और दर्जनों लोगों के लापता होने का गहरा दुख है। वह पीड़ितों के परिवारों, लोगों और भारत सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। संयुक्त राष्ट्र आवश्यकता होने पर बचाव और सहायता प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।’

चमोली में तपोवन बांध के पास तलाशी अभियान चलाने के लिए कैनाइन दस्ते को भी तैनात किया गया है। कल इस क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी।

15 व्यक्तियों को किया गया रेस्क्यू

चमोली पुलिस ने कहा, टनल में फंसे लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी। जेसीबी की मदद से टनल के अंदर पहुंच कर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक कुल 15 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है एवं 14 शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं।

लगभग 30 लोग फंसे हुए हैं

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने कहा, ‘हमने दूसरी सुरंग में खोज अभियान तेज कर दिया है। हमें जानकारी मिली है कि लगभग 30 लोग वहां फंसे हुए हैं। सुरंग को साफ करने के लिए लगभग 300 आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लगभग 170 लोग लापता हैं। आईटीबीपी ने कल एक सुरंग से 12 लोगों को बचाया, ये 30 लोग एक अलग सुरंग में फंसे हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बचाव अभियान चल रहा है। यदि आवश्यकता पड़ी तो और टीमें भेजी जाएंगी, हम पहले सुरंग से लोगों को बचाकर बाहर निकाल रहे हैं।’

भारतीय वायु सेना ने शुरू किया बचाव कार्य

देहरादून से जोशीमठ में एमआई-17 और ALH हेलीकॉप्टरों के साथ हवाई बचाव और राहत मिशन फिर से शुरू हो गए हैं। यह जानकारी भारतीय वायु सेना ने दी।

वहीं चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद रात भर बिजनौर के लोगों की सांसे अटकी रहीं। यहां गंगा में जलस्तर नहीं बढ़ा। गंगा के सीमावर्ती गांव के लोगों को प्रशासन ने पहले ही अलर्ट कर दिया था। तमाम लोग गंगा किनारे से अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। सभी को उम्मीद थी कि रात में गंगा का जलस्तर बढ़ेगा, लेकिन ऊपरी इलाकों से ही गंगा के पानी को नियंत्रित कर लिया गया। अभी गंगा में मात्र 7612 क्यूसेक पानी है।

उत्तराखंड में जरूरत पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्यों में मदद देंगे : संरा महासचिव

चमोली में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट जाने के कारण ऋषिगंगा घाटी में अचानक आई भीषण बाढ़ में जानमाल के नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने दुख जताया और कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो उत्तराखंड में जारी बचाव एवं राहत कार्यों में संगठन सहयोग देने के लिए तैयार है। कांग्रेस सांसद मणीकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, ताकि उत्तराखंड में बाढ़ की चर्चा की जा सके।

यह बेहद कठिन परिस्थिति – केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

आपदा ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह बेहद कठिन परिस्थिति है, लेकिन आईटीबीपी ने पहली सुरंग से सफलतापूर्वक लोगों को निकाल लिया है। अब वह दूसरी सुरंग पर कार्य कर रहे हैं। एनडीआरएफ और सेना भी राहत बचाव कार्य में लगी है। दोपहर तक कुछ सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है।

आपदा में लापता हुए करीब 203 लोग, जिनमें से 11 शव बरामद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लगभग 203 लोग आपदा में लापता हुए हैं। जिनमें से 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हमें कल तक एक सहायक कंपनी के प्रोजेक्ट तपोवन के बारे में पता नहीं था। हम यह मानकर चल रहे हैं कि दूसरी सुरंग में 35 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।

फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए किए जा रहे हर संभव प्रयास

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, जनपद प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी तपोवन एवं रैणी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान गढ़वाल सांसद एवं प्रभारी मंत्री प्रभावित परिवारों के परिजनों से मिले और उनको हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी, आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ सभी मिलकर युद्ध स्तर पर रात-दिन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में पीएम मोदी की किसानों से अपील- आंदोलन खत्म करें, मिलकर चर्चा करते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          नई दिल्ली 08 फरवरी 2021। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन की तपिश के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया। 76 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री सधे अंदाज में नजर आए। प्रमुख रूप से किसान आंदोलन, बंगाल और कृषि […]

You May Like

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई....|....विष्णुदेव साय का दावा, ओड़िशा में भाजपा का सरकार बनना तय....|....भिलाई में रची गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या की प्लानिंग, एसपी ने किया खुलासा....|....और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा… विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान....|....प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं....|....सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच....|....इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत....|....मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना....|....कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी....|....सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे