दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर चाकू से किए वार, दोनों की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जुलाई 2025। देश की राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक पार्क में दो दोस्तों की हत्या हुई है। वारदात की सूचना पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड सामने आया है। जांच में सामने आया है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है। 

दोनों दोस्त एक ही गली में अपने परिवारों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप प्रॉपर्टी डीलर था। वो जिम ट्रेनर भी रहा था। फिलहाल, स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। तिलक नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।   

Leave a Reply

Next Post

'कैलाश मानसरोवर यात्रा बहाली की भारत में खूब सराहना हुई', चीनी उपराष्ट्रपति से बोले जयशंकर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजिंग 14 जुलाई 2025। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए चीन दौरे पर हैं। चीन दौरे पर सोमवार को विदेश मंत्री ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से बीजिंग में मुलाकात की। […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी