एक्टर अपारशक्ति खुराना ने स्पीति वैली में उठाया कार राइड का लुत्फ़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 29 जून 2023। प्रतिभाशाली एक्टर और होस्ट अपारशक्ति खुराना हालही में हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-हिमालयी राज्य में बसे एक सुंदर और लुभावने खूबसूरत क्षेत्र स्पीति वैली के लिए एक रोमांचक कार सवारी पर निकले। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपने दोस्त और शेफ रणवीर बराड़ के साथ अपनी स्पीति यात्रा की एक झलक दी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पोस्ट को कैप्शन दिया “गाइस टेल यू दे नो ए स्पॉट एंड टेक यू ऑन ए माउंटेन टॉप. स्पीति यू वेयर थेरेप्यूटिक। स्पीति वैली की यात्रा अपारशक्ति के लिए प्रकृति के सौंदर्य, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक विविधता की एक मनोरम खोज थी। हिमालय में इस छुपि हुई बेहद खूबसूरत जगह की  यात्रा ने रोमांच के प्रति उनकी सराहना को प्रदर्शित किया। इस यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए एक्टर ने कहा “ओह माय गॉड! आई वेंट टू स्पीति एंड आई एम ऑस्ट्रक. लव्ड द प्लेस. हैड लोकल डिश कॉल्ड टुकपा. ड्रोव डाउन टोटली बाय माइसेल्फ. इट वॉज ऑन माय बकेट लिस्ट फ़ॉर ए वाईल. आई एम ग्लैड आई डीड दिस एट द राइट टाइम इन द राइट वेदर।”
अपारशक्ति के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह अब अतुल सबरवाल की ‘बर्लिन’ में नज़र आएंगे। साथ ही वह बहुत जल्द हॉरर कॉमेडी सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 की भी शूटिंग शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

लेखक निर्देशक एस प्यारेलाल की हिंदी फिल्म "Twelve 12 घंटे" 21 जुलाई को होगी रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 29 जून 2023। लेखक निर्देशक एस प्यारेलाल की अपकमिंग हिंदी फिल्म “Twelve Hours 12 घंटे” अगले माह 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। निर्माता अरुण खंडागळे की इस फ़िल्म का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च मुम्बई के कंट्री क्लब में भव्य […]

You May Like

'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'....|....आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड....|....डॉक्टर तो बढ़े लेकिन हर 4 में 1 रिटायरमेंट के करीब....|....इसरो की काबिलियत का मुरीद हुआ नासा....|....भाजपा नहीं चाहती झीरम का सच सामने आये - दीपक बैज....|....डिजिटल टेक्नोलॉजी से बदलेगी माइनिंग सेक्टर की तस्वीर....|....तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप