‘गहराइयां’ का पहला सॉन्ग ‘डूबे’ हुआ रिलीज, दीपिका-सिद्धांत का घनघोर इश्क

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 जनवरी 2022। अमेजन ओरिजिनल मूवी ‘गहराइयां’ का पहला सॉन्ग रिलीज हो गया है. दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक केमेस्ट्री वाले सॉन्ग ‘डूबे’ का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था, और अब पूरा गाना रिलीज हो गया है. Gehraiyaan के ‘डूबे’ सॉन्ग को कौसर मुनीर ने लिखा है और लोथिका झा ने गाया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के इश्क को देखा जा सकता है. 

Gehraiyaan के ‘डूबे’ सॉन्ग के संगीतकार कबीर कथपालिय कहते हैं, ‘इस फिल्म और इसके संगीत पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव था. पहले टीजर के बाद से हमें जो प्यार मिल रहा है, वह बेहद खास और निश्चित रूप से हम्बल रहा है. डूबे के साथ, हम फ्रीफॉलिंग की भावना को रीक्रिएट करना चाहते थे; जिनमें एक नए रिलेशनशिप में जाने की होड़ है. गहराइयां सच में हम सभी के लिए एक स्पेशल अल्बम है और हम वास्तव में उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शकों को इसे सुनने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में मिला है।

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ, Gehraiyaan में अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं के साथ नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. निर्देशक शकुन बत्रा की जौस्का फिल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को होगा.

Leave a Reply

Next Post

सोनम कपूर की शादी में करीना कपूर ने गिराई बिजलियां, सैफ अली खान के साथ यूं किया डांस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 जनवरी 2022। सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में काफी चर्चा में रही थी. इस बिग फैट वेडिंग में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे पहुंचे थे. करीना कपूर खान की खास दोस्त हैं, इसलिए हर फंक्शन में उन्हें अपने […]

You May Like

सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी