JCCJ की तीसरी लिस्ट जारी, लोरमी से सागर और महासमुंद से राशि को मिला टिकट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 5  प्रत्याशियों के सियासी रण में उतारा गया है। इसमें सामरी से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस , मुंगली से डॉ. सरिता भारद्वाज, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी (गुड्डू महाराज) और महासमुंद से राशि महिलांग शामिल हैं। 

जेसीसीजे की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जोगी परिवार से दो नाम थे। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं उनकी मां और स्व. अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी की थी। इसमें 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया था। पहले चरण में होने वाली 20 सीटों पर चुनाव के लिए जेसीसीजे ने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस तरह से जेसीसीजे अब तक कुल 32 प्रत्याशियों को टिकट दे चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

जयसिंह अग्रवाल के नामांकन में शामिल हुईं कुमारी शैलजा, कहा- सभी छोटे-बड़े नेता मिकलर लड़ेंगे चुनाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 26 अक्टूबर 2023। कोरबा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नामांकन दाखिले को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा कोरबा पहुंची। मुड़ापार हेलीपैड पर प्रत्याशी सहित पार्टी के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह नामांकन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान