कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 फरवरी 2023। साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री जल्द शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, लेकिन इस बार वह किसी फिल्म नहीं बल्कि कास्टिंग काउच को लेकर किए गए खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नयनतारा ने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। दरअसल, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान नयनतारा ने खुलासा किया है कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि एक फिल्म में लीड रोल देने के बदले प्रोड्यूसर ने उनसे कुछ मांगें रखी थीं। हालांकि नयनतारा ने फिल्म में रोल और किसी भी मांग को पूरा करने के लिए मना कर दिया था। अभिनेत्री ने फिल्म और प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा नहीं किया।

इसके आगे नयनतारा ने अपने पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के बारे में बात की और कहा कि उनके प्यार ने उनके जीवन को इस हद तक शांत कर दिया है कि वह जीवन के बारे में व्यवस्थित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे अब किसी भी चीज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मेरी आलोचना करता है या किसी भी तरह की बुरी स्थिति के दौरान भी, अगर वह मेरे साथ है, तो यह सब ठीक रहेगा।नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘कनेक्ट’ दिसंबर 2022 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब वह ‘जवान’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

‘वीकएंड का वार’ में अर्चना पर फूटा करण जौहर का गुस्सा, खाने की बर्बादी करने पर लगाई क्लास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। ‘बिग बॉस 16’ शुरुआत से ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। शो अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और कंटेस्टेंट के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन प्राइज मनी के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप