पूरे प्रदेश में किसानों, आदिवासियों की जमीनों को छीनने का षड़यंत्र चल रहा

admin
शेयर करे

भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के लिए किसानों गरीबों के हजारों एकड़ खेती जमीन और घर को छीन रही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 नवम्बर 2025। भाजपा सरकार पर पूंजीपतियो के लिए प्रदेश के किसानों गरीबो के हजारों एकड़ खेती जमीन और उनके पुश्तैनी घरों को छीनने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों, आदिवासियों की जमीनों को छीनने का षड़यंत्र चल रहा। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के किसानों, आदिवासियों के जल जंगल जमीन और उनके पुश्तैनी घर संकट में है। दो साल की सरकार में हसदेव, तमनार, अमोरा, बैलाडीला, कांकेर, बीजापुर, खैरागढ़, मैनपाट के किसान आदिवासी, महिलायें, गरीब आदमी, अपनी जल जंगल जमीन औऱ घर बचाने संघर्ष कर रहे है। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है।भाजपा की सरकार उनकी सुनने उनकी जल जमीन जंगल की रक्षा करने के बजाये पूँजीपत्तियो को फायदा पहुँचाने आंदोलन कर रहे आदिवासियो, किसानों, महिलाओं, गरीब आदमी को पुलिस से पिटवा रही है, उनका लहू बहा रही है। उन पर आपराधिक मुकदमें दर्ज कर रही है। उन्हें डरा रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पूंजीपति मित्रों की नजर प्रदेश के गर्भ में छिपी आयरन ओर, बॉक्साइट, चूना पत्थर, टीन, कोयला सहित बेशकीमती खनिज संपदा पर है। भाजपा अपने मित्रों को खनिज सम्पदा सौंपने में मदद कर रही है। सरकार की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। छत्तीसगढ़वासियों की आवाज को सुनने के बजाये गूंगा, बहरा, अंधा बनी बैठी है, इन्हें प्रदेश की जनता की पीड़ा न सुनाई पड़ रहा है, न दिख रही है। सरकार पाँचवी अनुसूची क्षेत्रों को मिले कानूनी अधिकार का पालन नहीं करवा रही है। उद्योग लगाने सिर्फ बंजर औऱ सरकारी जमीन देने की नीतियों का खुला अवहेलना कर रही है। जिस प्रकार से भाजपा सरकार की नीतियां है आने वाले दिनों में हराभरा छत्तीसगढ़ वीरान हो जाएगा। पर्यावरण नष्ट हो जाएगा। लोग घर से बेघर हो जायेंगे इसकी चिंता सरकार को नही है। कांग्रेस मांग करती है जल, जंगल, जमीन बचाने संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज सुनी जाए सरकार, उनकी हक की रक्षा करे।

Leave a Reply

Next Post

'आपका पैसा, आपका अधिकार' योजना से ₹2000 करोड़ लौटे; पीएम ने नागरिकों से की दावा करने की अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की आपका पैसा, आपका अधिकार पहल के तहत देशभर के नागरिकों के भूले-भटके वित्तीय दावों की वापसी तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत