शहीद को अंतिम विदाई : आईईडी ब्लास्ट में शहीद संजय लकड़ा का पार्थिव शरीर पहुंचा गृहग्राम, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जशपुर 27 फरवरी 2023। आईईडी ब्लास्ट में शहीद छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की 16वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा (42 वर्ष) का पार्थिव शरीर कुछ देर पहले ही गृहग्राम बाम्हनपुरा पहुंचा. वहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. शहीद को अंतिम विदाई देने विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एसपी डी. रविशंकर भी पहुंचे।

नारायणपुर के ओरछा में आईईडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा शहीद हो गए थे. जानकारी के मुताबिक सीएएफ और जिला पुलिस की जॉइंट टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना पर सर्चिंग के लिए निकली थी. ओरछा थाना क्षेत्र के बंटूमपारा पोटा केबिन के पास नक्सलियों ने पहले ही प्रेशर आईईडी लगा रखा था. इसकी चपेट में आने से लकड़ा शहीद हो गए. रविवार को सुबह 7.30 बजे यह घटना घटी थी. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को नारायणपुर जिला मुख्यालय लाया गया और गृहग्राम के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

शेयर करे महिला बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 27 फरवरी 2023। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान