75वें गणतंत्र दिवस की परेड होगी महिला केंद्रित, शंख-नगाड़ों के साथ 100 महिलाएं करेंगी आगाज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 जनवरी 2024। देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड काफी हद तक महिला केंद्रित होगी। ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ थीम पर होने वाली परेड का पहली बार आगाज 100 महिला कलाकार शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करेंगी। इसके अलावा, पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी भी मार्च करेगी। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में भी महिलाकर्मी शामिल होंगी। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने शुक्रवार को बताया कि इस साल परेड में महिलाओं का अब तक का बेहतरीन प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी। अमूमन सभी कलाकार और समूह सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देते हैं लेकिन इस बार एक और नई पहल की जा रही है जिसमें केवल एक समूह ही सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देगा और बाकी अन्य 11 समूह अलग-अलग अपनी प्रस्तुति देंगे जिससे सभी दर्शक इसका आनंद ले सकेंगे। परेड सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगी और डेढ़ घंटे तक चलेगी।

13,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रण
रक्षा सचिव ने बताया कि इस साल परेड में शामिल होने के लिए करीब 13 हजार विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ये वे लोग हैं जिन्होंने सरकार की करीब 30 प्रमुख योजनाओं का लाभ उठाया है। इसके अलावा पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों को भी निमंत्रण दिया गया है। इसका उद्देश्य सरकार के जनभागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 77 हजार सीटों की क्षमता है। इनमें से आम जनता के लिए 42 हजार सीट टिकटों के जरिये बुक की जाती हैं। अब तक 37 हजार टिकट बेची जा चुकी हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि, वहां का एक दस्ता भी करेगा मार्च
अरमाने ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा लेगा। भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू जेट भी फ्लाई-पास्ट में भाग लेंगे।

16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकी
अरमाने ने बताया कि परेड में 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा 9 मंत्रालयों की झांकियां दिखाई जाएंगी। ये राज्य उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड और तेलंगाना हैं।

बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण चुनिंदा सरकारी कार्यालय समय से पहले होंगे बंद
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट समारोह और राष्ट्रपति भवन में एट होम समारोह के चलते कुछ सरकारी कार्यालयों को जल्दी बंद करने का निर्देश दिया है। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को जारी आदेश में कहा गया है कि 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, वायु भवन और उद्योग भवन समेत अन्य सरकारी कार्यालय 22 जनवरी को शाम 6:30 बजे बंद होंगे। साथ ही ये कार्यालय 23 जनवरी को दोपहर एक बजे तक बंद रहेंगे। अपने आदेश में कार्मिक मंत्रालय ने उन सरकारी कार्यालयों की सूची भी जारी की है जो समय से पहले बंद होंगे। सरकारी कार्यालय गणतंत्र दिवस परेड के लिए 25 जनवरी को एक बजे से बंद हो जाएंगे और 26 जनवरी को दोपहर एक बजे तक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

कपड़े उतरवाए, उल्टा लटकाया...अनाथालय में 21 लड़कियों को दी डरा देने वाली यातनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 20 जनवरी 2024। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शर्मसार कर देने वाली घचना देखने को मिली। यहां के एक अनाथालय में करीब 21  लड़कियों ने स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाए जिसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार, इंदौर के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप