कांग्रेस का मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काला कानून के खिलाफ वर्चुवल किसान सम्मेलन आज : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ऑनलाइन किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 अक्टूबर 2020। कांग्रेस के 36 जिला संगठन एवं 307 ब्लाक संगठन मुख्यालय में एक साथ ऑनलाइन मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काला कानून के खिलाफ कांग्रेस का किसान सम्मेलन होगा। 10अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय से एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण किसान सम्मेलन में ऑनलाइन जुड़ेंगे। किसानों को सम्बोधित करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्चुवल किसान सम्मेलन के लिए सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालय में इंटरनेट के जरिए लैपटॉप, मोबाइल, टीवी स्क्रीन के माध्यम से किसान जुड़ेंगे।कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार सदन में आंकड़ों की अकड़ दिखा रही है। देश के 65 करोड़ अन्नदाताओं की आवाज को दबा रही है, कुचल रही है। उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। अब तक मोदी सरकार के द्वारा मनमानी तरीके से लागू की गई योजनाओं का दुष्परिणाम देश ने देखा है। मनमानी तरीके से लागू की गई नोटबंदी और जीएसटी के कारण देशभर में रोजी रोजगार के गंभीर संकट उत्पन्न हो गए हैं। बेरोजगारी एक विकराल समस्या बन गई है। अर्थव्यवस्था तबाह हो गया है। अब मोदी भाजपा की सरकार वन नेशन वन मार्केट का नारा लगाकर कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने में तुली है। चंद पूंजीपतियों के हाथों में अन्नदाता के भविष्य को गिरवी रख रही है। किसानों को अडानी अम्बानी जैसे चंद पूँजीपत्तियो के गुलाम बना रही है। देश के 65 करोड़ किसानो को बेबसी बेरोजगारी के ओर ढकेल रही है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के तीन काला कानून का वही लोग समर्थन कर रहे हैं जो पूंजीपतियों के बिचौलिए हैं एजेंट है जिनको पूंजीपतियों की तिजोरी और गोदामों की चिंता है। छत्तीसगढ़ में 15 साल के रमन भाजपा के शासनकाल के दौरान और अब वर्तमान में मोदी सरकार के 7 साल के शासनकाल में किसान पर अत्याचार हो रहा है।  किसानों को रोज नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के तीन काला कानून के खिलाफ देशभर में आक्रोश है। सड़कों पर लोग उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस पार्टी किसानों की हक अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। किसान सम्मेलन के जरिये मोदी भाजपा के किसान विरोधी आमजनता विरोधी कृत्यों का पर्दाफाश किया जायेगा। तीन काला कानून को सही ठहराने भाजपा द्वारा की जा रही कूटरचना का भंडाफोड़ किया जाएगा। किसानों को बताया जाएगा कैसे मोदी भाजपा ने कृषि क्षेत्र को गर्त में डालने का साजिश रचा है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : वंदना राजपूत

शेयर करेभाजपा का चरित्र ही है अपराधियो के पक्ष में खड़ा होना कोंडागांव की घटना में अपराधियों को बचाने में सरपंच पति भाजपा नेता की भूमिका भाजपा के नेता रेपिस्टों से मिलने जाते हैं, कांग्रेस नेता पीड़िता को न्याय दिलाने छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 अक्टूबर 2020। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान