‘नाम परिवर्तन के दस्तावेजों का गायब होना कहीं धर्मांतरण…’ हेमंत सरकार पर भाजपा ने कसा तंज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 23 जुलाई 2025। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब “नाम परिवर्तन घोटाला” भी सामने आ गया है। प्रतुल ने दावा किया कि राज्य बनने के बाद कई वर्षों तक नाम परिवर्तन से संबंधित गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया मैन्युअल थी और इसका रजिस्टर मेंटेन किया जाता था, लेकिन हेमंत सरकार के कार्यकाल में वह सभी रजिस्टर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नाम परिवर्तन संबंधी कोई भी दस्तावेज अब उपलब्ध नहीं है। इस दौरान कितने लोगों ने नाम बदले, किसने बदला – इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा। प्रतुल ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद रिकॉर्ड को सही तरीके से संधारित नहीं किया गया। साथ ही इस प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं की भी आशंका जताई।

प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि क्या यह पूरा मामला राज्य में हुए धर्मांतरण की वास्तविक संख्या को छुपाने की साजिश तो नहीं है? उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण में लिप्त शक्तियां सक्रिय हैं और गायब दस्तावेजों के जरिए लोगों की असली पहचान को छुपाया जा सकता है। नाम परिवर्तन का रजिस्टर मतदाता पहचान और आधार जैसी प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के दस्तावेजों के गायब होने से संबंधित व्यक्ति अपने आधार कार्ड में नाम, उम्र, धर्म और जाति तक में बदलाव कर सकता है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है।

प्रतुल ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। केवल राजकीय मुद्रणालय के संजीव कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि दस्तावेजों के गायब होने जैसे मामलों में सामान्यतः एफआईआर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आशंका जताई कि जांच में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

धनबाद की कोयला खदान में मौत का सन्नाटा, 9 मजदूरों की गई जान, कई अभी भी फंसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धनबाद 23 जुलाई 2025। झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित केशरगढ़ में अवैध कोयला माइनिंग के दौरान एक चाल धंसने से बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस घटना में एक दर्जन मजदूरों के दबने […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय