पूर्वी इंफाल में नेता एल सुनिंद्रों के गोदाम में उपद्रवियों ने लगाई आग, आवास को भी जलाने की कोशिश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 24 जून 2023। मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के चिंगारेल में लोगों के एक समूह ने नेता एल सुनिंद्रो के एक निजी गोदाम में आग लगा दी, जिससे वह जलकर राख में बदल गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात इसी जिले के खुरई में उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्री की संपत्ति और आवास को भी नष्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर उन्हें रोक लिया गया था।  खुरई आवास के पास उपद्रवियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आधी रात तक आंसू गैस के कई गोले दागे। इस दौरान किसी के भी आहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, इससे पहले पश्चिमी इंफाल जिले के लाम्फेल इलाके में 14 जून की रात को राज्य की महिला मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इस हादसे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर हमला किया गया और उसे जलाने की कोशिश भी की गई थी। राज्य में मौतेई और कुकी समुदाय के बीच तीन मार्च से शुरू हुई हिंसा में अबतक 100 लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में घरों को जला दिया गया है। इस हिंसा में बड़े पैमाने में लोग बेघर हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: घाटी में जी20 की सफलता से बौखलाए पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन, अशांति फैलाने की फिराक में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 24 जून 2023। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन कश्मीर में जी 20 बैठक के सफल आयोजन से बौखलाहट में हैं। वे किसी भी हालत में घाटी में अशांति फैलानी की फिराक में हैं। कुपवाड़ा में वीरवार रात मरे गए आतंकी भी इसी साजिश का हिस्सा […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला