शाहीन परवीन को मिला बेस्ट मॉडल का अवार्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 19 दिसंबर 2024। मॉडल एक्ट्रेस शाहीन परवीन को हाल ही में वड़ोदरा में निधि फाउंडेशन की ओर से आयोजित ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड शो में सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों शाहीन परवीन को बेस्ट मॉडल का अवार्ड मिला। शाहीन जल्द ही म्यूजिक वीडियो और सीरीज में काम करने वाली हैं। शाहीन ने ढेर सारी विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। जिसमें साड़ी, ज्वेलरी, घरेलू सामान और कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन शामिल है। शाहीन ने अपने कैरियर की शुरुआत कलकत्ता से बतौर मॉडल के रूप में किया। हुनर और अनुभव के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में आने का मौका मिला।

शाहीन परवीन बिहार की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। उसके बाद वह झारखंड चली आयी। शादी के पश्चात वह कोलकाता आकर रहने लगी और अपनी आगे की शिक्षा भी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया और प्रैक्टिस भी की लेकिन उनका मन अभिनय के सागर में ही गोते खा रहा था। उनकी परिवार ने उनके इस सपने को पूरा करने में उनकी पूरी सहायता की।

शाहीन परवीन को जिम, योगा, कुकिंग, ट्रैवलिंग पसंद है। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान उसके फेवरेट अभिनेता हैं। तो वहीं अभिनेत्री काजोल का अभिनय उन्हें पसंद है। शाहीन परवीन कहती हैं कि अगर आप में हुनर और लगन है तो उम्र और समय आपका रास्ता नहीं रोक सकता, आपको आपकी मंजिल जरूर मिलेगी। सपने देखो और उसे पूरा करने हौसला रखो। शाहीन ने बताया कि उसे भी अपनी मंजिल पाने के लिए कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा लेकिन वह अपनी मंजिल की ओर पहला कदम रखने में सफल रही।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने सरकार की विफलताओं को लेकर निकाली पदयात्रा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 दिसंबर 2024 । कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर पदयात्रा निकाली। राज्य की विष्णु देव साय सरकार एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियां बता रही हैं और कांग्रेस भाजपा सरकार की […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस