निक्की तंबोली ने एयरपोर्ट को बनाया फैशन रनवे

admin
शेयर करे

निक्की तंबोली ने फिर रचा फैशन मोमेंट

अनिल बेदाग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 15 जनवरी 2026। निक्की तंबोली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि फैशन के मामले में वह किसी भी मौके को साधारण नहीं रहने देतीं। यहाँ तक कि एयरपोर्ट लुक भी उनके लिए एक ग्लैमरस रनवे बन जाता है। हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं निक्की अपने स्टाइलिश ब्लू-टोन आउटफिट में बेहद कॉन्फिडेंट और एलिगेंट नज़र आईं, जहाँ कम्फर्ट और हाई फैशन का परफेक्ट मेल देखने को मिला। अपने स्लीक और मॉडर्न सिलुएट के लिए निक्की ने ₹10,000 की क्लासिक ज़ारा जैकेट को ₹11,000 के गुड अमेरिकन टैंक टॉप के साथ लेयर किया। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ ट्रेंडी था, बल्कि ट्रैवल के लिहाज़ से भी बेहद प्रैक्टिकल और स्टाइलिश लगा। वहीं ₹15,000 की गन्नी स्कर्ट ने उनके लुक में एक सॉफ्ट, प्लेफुल एलिगेंस जोड़ दी, जिसने पूरे आउटफिट को बैलेंस किया।

अगर बात करें एक्सेसरीज़ की, तो निक्की ने यहां भी कोई कसर नहीं छोड़ी। ₹95,000 की स्टेटमेंट वैलेंटिनो हील्स ने यह साफ कर दिया कि वह यात्रा के दौरान भी ग्लैमर से समझौता नहीं करतीं। ₹7.5 लाख की आइकॉनिक चैनल बैग ने उनके लुक को टाइमलेस लग्ज़री टच दिया, जबकि ₹30,000 की मियू मियू सनग्लासेस ने पूरे अपीयरेंस को स्टार-लेवल फिनिश दी।

मिनिमल मेकअप, कॉन्फिडेंट वॉक और सोच-समझकर चुने गए फैशन पीसेज़ के साथ निक्की तंबोली ने यह साबित कर दिया कि ओवरड्रेस किए बिना भी एक पावरफुल फैशन स्टेटमेंट बनाया जा सकता है। उनका यह एयरपोर्ट लुक न सिर्फ ट्रेंड-सेटर है, बल्कि हर उस महिला के लिए इंस्पिरेशन है जो कम्फर्ट के साथ स्टाइल में भी आगे रहना चाहती है। निक्की का यह अंदाज़ एक बार फिर कहता है—जब कॉन्फिडेंस और पर्सनल स्टाइल साथ चलते हैं, तो फैशन अपने आप बोलने लगता है। 

Leave a Reply

Next Post

बिहू की धड़कनों में देशभक्ति: असम की आत्मा से निकली ‘बिहू अटैक’

शेयर करेजब उत्सव बना चुनौती: असम की ज़मीन से उठी ‘बिहू अटैक’ की गूंज (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 15 जनवरी 2026। असम की मिट्टी, बिहू की रौनक और देशभक्ति की गहरी भावना, इन तीनों को एक सशक्त कहानी में पिरोती फिल्म बिहू अटैक इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर दस्तक […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी