नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 19 जून 2026। जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. नाले में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय साजन पोयाम पिता केशव पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम पिता तेजराज पोयाम बुधवार को गांव के नाले के गड्ढे में नहाने गए थे. नहाते समय वे गहरे गड्ढे में चले जाने से डूब गए. देर शाम तक दोनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की और रात करीब 8 बजे दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों की रिपोर्ट पर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवारों के इकलौते बेटे थे दोनों मृतक

इस हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं. ऋषभ पोयाम अपने माता-पिता की अकेली संतान था, जबकि साजन की एक बड़ी बहन है और वह परिवार का इकलौता बेटा था. साजन की मां पूर्णिमा पोयाम कोटपाड क्षेत्र की जनपद सदस्य हैं. एक ही परिवार के दो मासूमों की असमय मौत से पूरे कोटपाड गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Next Post

तेज आंधी-तूफान से फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो मजदूर घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 19 जून 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी में दो उद्योगों के बीच बनी बाउंड्रीवॉल अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक महिला मजदूर की मौत […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'