पार्टी से निष्कासित करने की उठाई मांग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
दिल्ली, 20 सितंबर 2026। राजधानी दिल्ली में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विंडसर प्लेस सर्कल, फिरोजशाह रोड पर आम आदमी पार्टी के पार्षद विजय कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने पार्षद पर कथित तौर पर लालच देने, लूट और धमकियां देने के आरोप लगाए। साथ ही, एमसीडी सफाई कर्मचारी की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई करने और पार्षद को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष राजेश भाटिया और सुनील यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


