AMITABH BACHCHAN की फिल्म ‘आंखें’ का बनेगा सीक्वल, बिग बी के साथ ये एक्टर्स करेंगे काम, मई में शुरू होगी शूटिंग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

फिल्म “आंखे 2”  को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसके स्टारकास्ट को लेकर भी काफी समय से बात हो रही थी लेकिन हाल ही में मिली खबरों के मुताबिक़ अब इस फिल्म के लिए एक्टर्स फाइनल हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विपुल अमृतलाल शाह की इस क्राइम थ्रिलर सीक्वल में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddarth Malhotra) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) नज़र आएंगे।

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आंखें’ साल 2002 में आई थी। ये फिल्म अपने कंटेंट को लेकर काफी चर्चित रही थी। बता दें, अब इसके सीक्वल की कहानी बिल्कुल नई होगी, लेकिन इसमें पहले पार्ट की तरह थ्रिल देखने को मिलेगा। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा अंधे आदमी का रोल प्ले करेंगे वहीं, बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन निगेटिव किरदार में नजर आ सकते हैं। 

पिछली फिल्म में अमिताभ ने विजय सिंह राजपूत का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वे जेल से बाहर आने के बाद लूट की योजना बनाते हुए दिखाई देंगे। वे फिल्म में अक्षय खन्ना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुनील शेट्टी जैसे अंधे लोगों का नेतृत्व करेंगे।

वही बॉलीवुड के गलियारों में खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल 20 मई में शुरू कर दी जाएगी। वही जानकारी के मुताबिक़ इस फिल्म को बुल्गारिया और यूनाइटेड किंगडम में शूट किया जा सकता है

आपको बता दे कि फिल्म के सीक्वल की पहली घोषणा 2006 में हुई थी। उस समय निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह और निर्माता गौरंग दोषी के आपसी मतभेद के कारण शाह ने सीक्वल से खुद को अलग कर लिया। कुछ वक्त के बाद ही गौरंग कनूनी समस्याओं में फंस गए। इसके बाद तरुण अग्रवाल ने फिल्म के राइट्स खरीदे और 2019 में अनीस बज्मी ने बताया कि उन्होंने ‘आंखे 2’ की स्क्रिप्ट लगभग पूरी कर ली है।वह

Leave a Reply

Next Post

सोशल मीडिया और ओटीटी के लिए गाइडलाइंस जारी, 24 घंटे में हटाना होगा गलत कंटेंट, आपत्तिजनक कंटेंट पर होगा एक्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली  25 फरवरी 2021। नेटफ्लिक्स-अमेजन जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म, फेसबुक-ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए अब भारत सरकार ने गाइडलाइन्स जारी कर दी हैंकेंद्र सरकार ने गुरुवार को सोशल मीडिया, OTT प्लेटफॉर्म और डिजिटल न्यूज के लिए गाइडलाइन जारी की। सरकार ने कहा कि आलोचना और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप