दिल्ली सरकार ने ठुकराया केंद्र का प्रस्ताव, बवाना स्टेडियम नहीं बनेगी अस्थाई जेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 फरवरी 2024। विपक्षी गठबंधन में लगातार फूट नजर आ रही है। एक-एक कर राजनीतिक पार्टियां किनारा कर रही हैं। पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फिर नीतीश कुमार और रालोद के बाद आम आदमी पार्टी ने भी बड़ा एलान किया है। आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को ऑफर दे दिया है। दिल्ली में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी छह सीटों पर लड़ेगी। आप और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। आप ने गोवा की एक और गुजरात की दो संसदीय सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हमने कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप ने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर अगर समय पर कांग्रेस का जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगी। आप सांसद संदीप पाठक का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर हमारी कांग्रेस पार्टी के साथ दो आधिकारिक बैठकें हुईं लेकिन इन बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला। इन दो आधिकारिक बैठकों के अलावा, पिछले एक महीने में कोई अन्य बैठक नहीं हुई है। हम अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं को भी अगली बैठक की जानकारी नहीं है। आज मैं भारी मन से यहां बैठा हूं। हमने असम से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और मुझे उम्मीद है कि भारत गठबंधन उन्हें स्वीकार करेगा।

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन ‘गठबंधन के धर्म’ को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं। हम प्रस्ताव देते हैं कांग्रेस पार्टी एक सीट पर और AAP और सीटों पर लड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

वर्ष 2047 तक भारत बनेगा विकसित भारत : सांसद चुन्नीलाल साहू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर 13 फरवरी 2024। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय इस वक्त अंबिकापुर में है। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों के प्रदर्शन के बीच कहा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने संबोधन में कहा, कि किसानों को जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन