भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, तीन बच्चों समेत 5 की मौत, 66 से ज़्यादा झुलसे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वाराणसी 03 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की वजह से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत और 66 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर आ रही है. घायलों में 42 को वाराणसी , 18 को औराई और 4 को प्रयागराज रेफर किया गया है.मृतकों में अंकुश सोनी पुत्र दीपक उम्र 10, जया देवी,पत्नी रामापति उम्र -45, नवीन उम्र -10, आरती देवी उम्र -48, हर्षवर्धन उम्र -8 के नाम सामने आए हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार- घटना के समय पंडाल में 200 के करीब लोग मौजूद थे. आरती का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि घटना औराई कस्बे स्थित एक दुर्गा पंडाल की है. पंडाल में घटना के दौरान 200 के करीब लोग मौजूद थे. आरती का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सूचना है. घटना में अभी तक की जानकारी के अनुसार 66  लोग झुलस गए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि हमने पहले ही सभी तरह के एहतियात बरते थे. लेकिन ये आग कैसे लगी इसके बारे में विस्तार से पता लगाना जरूरी है. शुरुआती जांच में तो ये शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई घटना लगता है लेकिन हम मामले की जांच करा रहे हैं. जल्द ही आग लगने के मुख्य कारण का भी पता लगा लिया जाएगा. इस घटना के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Leave a Reply

Next Post

पहाड़ी-गुज्जर और बकरवाल को मिला आरक्षण, राजोरी में शाह की बड़ी घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 0 अक्टूबर 2022। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजोरी में जनसभा में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि पहले […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव