पिछले वर्ष का 50 लाख मीट्रिक टन चावल लगभग 56 प्रतिशत चावल राईस मिलरों ने सरकार के पास जमा नहीं किया – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 26 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले वर्ष 2025-26 में सरकार ने समर्थन मूल्य में जो धान खरीद कर राईस मिलरों को मीलिंग के लिए दिया था उसमें से 50 लाख मीट्रिक टन चावल लगभग 56 प्रतिशत चावल राईस मिलरों ने सरकार के पास जमा नहीं किया है। इसका मतलब है कि सरकार ने भी इतना ही चावल एफसीआई के पास नहीं जमा किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब सरकार ने चावल एफसीआई में जमा नहीं किया है तो एफसीआई ने उसका पेमेंट भी राज्य सरकार को नहीं दिया है। सरकार मार्कफेड के माध्यम से बैंको से ऋण लेकर धान की खरीदी करती है जब एफसीआई के पास चावल जमा करने पर भुगतान प्राप्त होता है तब मार्कफेड इस ऋण का भुगतान ब्याज के साथ करती है। यदि सरकार ने एक साल तक चावल जमा नहीं किया तो इसका ब्याज का भार सरकारी खजाने पर पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह एक सुनियोजित भ्रष्टाचार है इसमें सरकार शामिल है। हमारी मांग है कि सरकार 2025-26 के चावल जमा करने के पूरे आंकड़े पर श्वेत पत्र जारी करे। सरकार बताये कि क्यों राईस मिलरो से चावल अभी तक जमा नहीं हुआ? जब अभी तक पिछले वर्ष का चावल जमा नहीं हुआ तो इस वर्ष के धान का उठाव कैसे होगा? जिन मिलरों ने पिछले वर्ष का चावल जमा नहीं किया सरकार ने उनके खिलाफ क्या कार्यवाही करने जा रही? जिन मिलरों ने चावल नहीं जमा किया क्या सरकार उनको इस वर्ष मीलिंग के लिए धान देगी?

Leave a Reply

Next Post

महंगाई की बेकाबू सुनामी ने तोड़ी आम आदमी की कमर, थोक महंगाई 10 महीनों में 10 गुना उछली - कांग्रेस

शेयर करेसरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से महंगाई, बेरोजगारी चरम पर, घरेलू बचत न्यूनतम, कर्ज लगातार बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 26 नवंबर 2026। बेलगाम होती महंगाई के लिए भाजपा सरकार को गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सरकार के आर्थिक […]

You May Like

महंगाई की बेकाबू सुनामी ने तोड़ी आम आदमी की कमर, थोक महंगाई 10 महीनों में 10 गुना उछली - कांग्रेस....|....पिछले वर्ष का 50 लाख मीट्रिक टन चावल लगभग 56 प्रतिशत चावल राईस मिलरों ने सरकार के पास जमा नहीं किया - दीपक बैज....|....भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज....|....प्रदेश महिला मोर्चा की टीम पहुँची उत्तरप्रदेश, घर-घर दे रही दस्तक....|....संविधान बचाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास का जवाब दे : भाजपा....|....टीम एसईसीएल में हर लक्ष्य हासिल करने का माद्दा है - सीएमडी हरीश दुहन....|....एटक के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर बेंगलुरु में विशाल मजदूर रैली का आयोजन, 20 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा....|....बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी