अमेरिकी कांग्रेस से संबंधित रिपोर्ट हमारी कूटनीति के लिए एक और बड़ा झटका: कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 नवंबर 2025। कांग्रेस ने अमेरिका से संबंधित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह भारत की कूटनीति के लिए एक और बड़ा झटका है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस की यह रिपोर्ट भारत के लिए स्वीकार्य नहीं है। रमेश ने ‘ एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “अमेरिका-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग ने हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस को अपनी वार्षिक रिपोर्ट सौंपी है।

अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा द्वारा संयुक्त रूप से गठित आयोग में 12 स्वतंत्र सदस्य हैं।” उन्होंने कहा, “2025 की वार्षिक रिपोर्ट लगभग 800 पृष्ठों की है। पृष्ठ 108 और 109 के अनुभाग बिल्कुल आश्चर्यजनक और समझ से परे हैं।” रमेश ने दावा किया कि इस रिपोर्ट में अप्रैल 2025 में पाकिस्तान द्वारा कराए गए पहलगाम आतंकी हमले को ‘विद्रोही हमला’ बताया गया है तथा चार दिवसीय संघर्ष में ‘भारत पर पाकिस्तान की सैन्य सफलता’ की बात की गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “(अमेरिकी) राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप ने (अब तक) 60 बार दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर को रोक दिया है। प्रधानमंत्री ने (इस पर) पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।” रमेश का कहना है कि अब अमेरिकी कांग्रेस के अमेरिका-चीन आर्थिक और सुरक्षा आयोग की यह रिपोर्ट आई है जो भारत के लिए बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय इस पर आपत्ति और विरोध दर्ज कराएंगे? रमेश ने दावा किया कि देश की कूटनीति को एक और करारा झटका लगा है। 

Leave a Reply

Next Post

सब्जियां महंगी होने से बिगड़ा रसोई का बजट, कुछ ही दिनों में टमाटर हुआ इतना महंगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 नवंबर 2025। बाजार में सब्जियों की कीमतें एक बार फिर आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण टमाटर है। जो टमाटर कुछ ही दिन पहले ₹30 प्रति […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र