ये 5 फूड्स रोजाना खाना कर दिया शुरू तो हड्डियां हो जाऐंगे मजबूत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 जनवरी 2024। शरीर का ढांचा यानी हड्डियों का समय रहते ध्यान रखना जरूरी होता है. उम्र बढ़ने से और खानपान में पोषक तत्वों और खनिजों की कमी से हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं. इसीलिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है. खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जिनसे हड्डियों को भरपूर पोषण मिलता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं. हड्डियों को खासकर कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है. कैल्शियम की कमी ही हड्डियों को अत्यधिक प्रभावित करती है. हड्डियां कमजोर पड़ती हैं तो उनके टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है और हड्डियों में दर्द रहने लगता है सो अलग. यहां जानिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किन चीजों को खानपान में शामिल किया जा सकता है।

दूध 

कैल्शियम के प्रमुख स्त्रोत के रूप में दूध को जाना जाता है. दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. बचपन से पर्याप्त मात्रा में दूध (Milk) पीने वाले बच्चों में कैल्शियम की कमी अधिकतर नहीं देखी जाती है. इसीलिए दूध का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में फायदेमंद होता है।

दही 

सेहत के लिए दही भी कुछ कम फायदेमंद नहीं है. दही के सेवन से शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं और दही के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाने में भी नजर आते हैं. दही में विटामिन डी, विटामिन बी12, मैग्नीशियम और आयोडीन की भी अच्छी मात्रा होती है।

मशरूम 

हड्डियों के लिए विटामिन डी की भी जरूरत होती है. मशरूम विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इनमें विटामिन डी2 की अत्यधिक मात्रा होती है. ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए मशरूम खाए जा सकते हैं।

बादाम 

कई लोगों को आज भी लगता है कि कैल्शियम सिर्फ दूध से ही मिलता है. लेकिन, कैल्शियम खानपान की अलग-अलग चीजों से मिल सकता है. सूखे मेवों में भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. एक कप बादाम में लगभग 385 मिलिग्राम कैल्शियम पाया जाता है. बादाम के अलावा सूरजमुखी के बीजों में भी कैल्शियम होता है. हड्डियों पर इन दोनों का ही सेवन अच्छा असर दिखाता है।

मछलियां 

कुछ मछलियां ऐसी हैं जिनमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. सार्डिन्स, साल्मन और टूना मछलियां कैल्शियम की अच्छी स्त्रोत होती हैं. इन मछलियों की गिनती सुपरफूड में होती है. खासकर साल्मन मछली में कैल्शियम के अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में फिर हुई हिंसा, उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक विलेज वॉलंटियर की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 18 जनवरी 2024। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोलीबारी बुधवार रात को हुई, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने कांगचुप इलाके में हमला किया। इसके जवाब में विलेज वॉलंटियर्स ने जवाब में […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास