आस्था और राजनीति : कांग्रेस के द्वारा भगवान राम की मूर्ति लगाने के नाम पर छग आए झारखंड भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा ने सब ले लिया, छांछ बचा हुआ रह गया है, मलाई तो सब निकल गया पलटवार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि छांछ अब छत्तीसगढ़ में उनके लिए बचा है।

SAZID
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी (सरगुजा) छत्तीसगढ़ — विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत 22 /8/23 दिन मंगलवार को झारखण्ड पांकी विधानसभा के भाजपा के विधायक डाक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता मनेन्द्रगढ़ विधानसभा आए। उन्होंने विधानसभा अंतर्गत समस्त मंडलों का दौरा कर कई बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को द्वेष के चलते पूरा नहीं किया। पीएम आवास और जल जीवन मिशन में गड़बड़ी की, जिससे हितग्राहियों को उसका फायदा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जिले में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। डीएमएफ में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी सुविधाएं नगर तथा आदिवासी ग्रामीणों को नहीं मिली। धान खरीदी में केन्द्र, सरकार का भी योगदान है। इसे कांग्रेस केवल अपने स्तर पर श्रेय लेकर राजनीति कर रही है। उन्होने कहा कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में भाजपा का प्रत्याशी कोई भी हो, जीत तय है। यह यहां का माहौल बता रहा है। यहीं नहीं प्रदेश में भी परिवर्तन की लहर है और भाजपा की शानदार वापसी हो रही है। विधायक मेहता हफ्ते भर के प्रवास पर रहे और मंगलवार अंतिम दिन उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की।

भाजपा विधायक का छांछ और मलाई वाला बयान —

जानकारी के अनुसार आगामी 4 सितंबर को भरतपुर-सोनहत विधानसभा अंतर्गत जनकपुर के हरचौका सीतामढ़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आगमन होना है। वहां विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भगवान राम की भव्य मूर्ति का अनावरण होगा।

कांग्रेस के द्वारा भगवान राम की मूर्ति लगाने को लेकर मीडिया के द्वारा सवाल पूछने पर प्रेसवार्ता में झारखंड विधायक डा. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि जो सच है सच को तो मानना ही पडेगा‌। भगवान राम हमारे आदर्श रहे हैं। उनको तो यहां की १४० करोड़ जनता जानती और मानती है तो उनको (कांग्रेस को) मानना मजबूरी है। इसलिए ये चाहते हैं कि हमको भी छोटा मोटा वाहवाही मिल जाए लेकिन उनको मिलना कुछ नही है। जो मिलना था भारतीय जनता पार्टी ने सब ले लिया। अब इनको क्या मिलने वाला है। अब ये कहिए कि छांछ बचा हुआ रह गया है। मलाई तो सब निकल गया।

छांछ पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार —

इधर एमसीबी जिले के कांग्रेस के नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने झारखंड भाजपा विधायक के उपरोक्त बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा जो जाति धर्म का राजनीति करती है उनका यह कार्ड यहां छत्तीसगढ़ में चल नही पा रहा है। छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल इनकी सरकार थी। हमारे धर्म ग्रंथों में और इतिहास में वर्णित है कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम ने जब प्रथम प्रवेश किया तो उनका प्रथम चरण जनकपुर के हरचौका सीतामढ़ी पड़ा जो पुरातात्विक जगह है। वहां पर से इन्होने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम राम वन पथ गमन को विकसित करेंगे। और सरकार ने अपना वादा पूरा किया। जहां-जहां से होकर प्रभू राम गुजरे हैं। हमारी सरकार ने उस वन गमन पथ को चिन्हाकित करके वहां पर जो काम होने थे उसको किए हैं। और आने वाली 4 तारिख को हरचौका में जहां पर प्रभू राम के प्रथम चरण पड़े थे। वहां पर रिसोर्ट का भूमिपूजन और प्रभू राम की भव्य मूर्ति का अनावरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री करेंगे। आप इसी से अंदाज लगा लिजिए कि भाजपा वालों के कथनी और करनी और भावना भगवान के प्रति क्या है। जहां पर भगवान का नाम आता है। वहां पर ये छांछ और माठे की बात कर रहे हैं। भगवान तो सबके हैं। आप उनके नाम से वोट ले रहे हो। उनके नाम से आप देश में सामाजिक और जाति ध्रुवीकरण कर रहे हो। प्रभू राम के लिए आप छत्तीसगढ़ में क्या कर रहे हैं। आपका क्या एजेंडा रहा है। पंद्रह साल आप शासन में रहे और आप छांछ और माठा कि बात कर रहे हैं। छांछ अब छत्तीसगढ़ में उनके (भाजपा) लिए बचा है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दर्शन किए

शेयर करेमाँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 02 सितंबर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर […]

You May Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी....|....छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां....|....सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार....|....न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए ऐसे 3 बीज जो महिलाओं को जरूर करने चाहिए डाइट में शामिल, सेहत हमेशा रहती है अच्छी....|...."अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज....|....कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले....|....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा....|....कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत....|....दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा