‘राजनीतिक मंचों से झूठ की बौछार करने से इतिहास नहीं बदलता’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के हमले पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कुछ जनसभाओं में कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है।” उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज़बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा।

राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा, “कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था?” उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता।  

Leave a Reply

Next Post

सपा का घोषणा पत्र: मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 करेंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 10 अप्रैल 2024। समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान