सिग्नल पर खड़ी बच्ची को ‘खाना खिला दूं’ कहकर कार में बिठाया, फिर किया दुष्कर्म

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में नाबालिग से जुड़ा एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगकर अपने परिवार के साथ जीवनयापन करती थी। बुधवार रात वह अन्य बच्चों के साथ सिग्नल पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक कार से वहां पहुंचा और बच्ची को भोजन देने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी उसे वीआईपी रोड क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ अपराध किया।

काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम सक्रिय हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और रातभर चली तलाश के बाद बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे आरोपी नवीन (21 वर्ष) को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में कानून की गाड़ी बनी काल: ट्रैफिक पुलिस वाहन ने स्कूल जा रहे मासूमों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जाने के दौरान दो नाबालिग बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव